थाइरोइड क्यों होता है ,थाइरोइड रोग का उपचार क्या है ?

 थाइरोइड की समस्या इन दिनों बेहद ही आम हो चुकी है। लेकिन जितनी यह बीमारी आम है उतनी ही खतरनाक भी। अगर इस समस्या को नजरअंदाज किया गया तो यह आगे चलकर आपके लिए और भी हानिकारक हो सकती है। पिछले कुछ सालों में यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेत में ले रही है। यह बीमारी हर उम्र के लोग यानि कि चाहे कोई युवा हो, बुजुर्ग हो सभी को अपनी गिरफ्त में ले रही है। बता दें कि थाइरोइड एक ग्रंथि (gland) है जोकि तितली के आकार की होती है। यह ग्रंथि हार्मोन पैदा करने का काम करती है, और यह ग्रंथि दो तरह के हार्मोन टी3 और टी4 का निर्माण करती है। जोकि हमारे दिल, दिमाग और शरीर के अन्य भागों को सही तरह से चलाने के लिए बेहद ही जरूरी होते है। क्योंकि यह हार्मोन हमारे शरीर की कोशिकाओं को बताते है कि कितनी ऊर्जा का उपयोग करना है। यह हार्मोन मोटाबोलिज्म को भी नियत्रिंत करते है। मेटाबोलिज्म वह प्रक्रिया है जिसमें आप जो भी भोजन खाते है वह ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है। जो कि हमारे शरीर के लिए बेहद ही जरूरी होती है। क्योंकि शरीर की अन्य प्रणालियों को सही से काम करने के लिए इस ऊर्जा की जरूरत होती है। 


थाइरोइड क्यों होता है?


जब आपका थाइरोइड सही से काम करता है तो यह आपके चयापचय (metabolism) को सही तरह से काम करने के लिए हार्मोन की सही मात्रा बनाए रखेगा। लेकिन जब आपका थाइरोइड सही मात्रा में हार्मोन का निर्माण नहीं करता तो यह समस्या आपके लिए गंभीर हो सकती है। क्योंकि जब आपके थाइरोइड द्वारा अधिक मात्रा में थाइरोइड हार्मोन का निर्माण किया जाता है तो तब आपका शरीर तेजी से ऊर्जा का प्रयोग करता है। इस स्थिति को हाइपरथायरायडिज्म (hyperthyroidism) भी कहते है। जिससे जल्दी थकने के साथ-2 आपके  शरीर को कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ अगर थाइरोइड बहुत कम मात्रा में थाइरोइड हार्मोन का निर्माण करता है तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है। इसके चलते आपको थकावट जल्दी महसूस होने लगती है और अचानक से आपका वजन बढ़ने लगता है। थाइरोइड की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते है। जैसे कि खान-पान में हमारी लापरवाही और हमारी अस्वस्थ जीवनशैली। भारत में तकरीबन 4 करोड़ से भी ज्यादा लोग थाइरोइड की समस्या से जूझ रहे है। थाइरोइड क्यों होता है इसके कुछ कारण निम्नलिखित अनुसार है। 


  • थायराइडाइटिस

  • अगर आप थाइरोइड की समस्या से जूझ रहे है तो कहीं न कहीं इसका पीछा का कारण थायराइडाइटिस हो सकता है। यह स्थिति थाइरोइड गंर्थि में सूजन का कारण बनती है। थायराइडाइटिस आपके शरीर में थाइरोइज ग्रंथि द्वारा उत्पादित हार्मोन की मात्रा को कम कर देता है। जिससे आपको थाइरोइड होने की समस्या हो सकती है।


  • आयोडीन की कमी होना

  • थाइरोइड  ग्रंथि को हार्मोन का उत्पादन करने के लिए आयोडीन की जरूरत होती है लेकिन अगर आपके शरीर में आयोडीन की कमी है तो आपको थाइरोइड की समस्या होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है। 


  • वंशानुगत

  • थाइरोइड की समस्या का एक मुख्य कारण वंशानुगत भी हो सकता है। अगर परिवार में किसी को भी यह समस्या है तो आपको भी यह समस्या होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती हैय़ 


  • गैर कार्यशील थाइरोइड ग्रंथि 

  • बहुत बार ऐसा होता है कि बच्चे के जन्म से ही उसकी थाइरोइड ग्रंथि सही से काम नहीं कर रही होती। अगर समय पर इसका इलाज नहीं करवाया गया तो भविष्य में बच्चों को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याएं हो सकती है। 


  • विटामिन ए की कमी

  • अगर आपके शरीर में विटामिन ए की कमी है तो भी आपको थाइरोइड की समस्या होने की संभावना हो सकती है। 


  • थाइरोइड रोग का उपचार क्या है ? 

  • अगर आप भी थाइरोइड की समस्या से परेशान है तो घबराइए मत। क्योंकि थाइरोइड का उपचार संभव है। वो  कहते है ना कि अगर कोई दर्द है तो दर्द को दूर करने की दवा भी तो होगी। ठीक वैसे ही थाइरोइड का भी इलाज संभव है। बाजार में थाइरोइड की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइया और इलाज मौजूद है। जिनकी सलाह डॉक्टर्स भी देते है। तो आप भी इन दवाइयों के प्रयोग से थाइरोइड का उपचार कर सकते है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार बताएंगे जिनके इस्तेमाल से आप थाइरोइड का उपचार कर सकते है। 


  • नारियल के तेल का करें प्रयोग

  • नारियल का तेल थाइरोइड के उपचार के लिए बहुत ही बढ़िया है। क्योंकि नारियल के तेल में फैटी एसिड पाए जाते है। जोकि थाइरोइड ग्रंथि को सही से काम करने में मदद करते है। नारियल का तेल वजन को कम करता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और शरीर के तापमान को भी संतुलित करता है। 


  • अदरक

  • अदरक पोटाशियम और मैग्निशियम जैसे पदार्थों से भरपूर होता है। जोकि थाइरोइड जैसी समस्याओं के उपचार के तौर पर प्रयोग किए जाते है। 


  • अलसी के बीज

  • अलसी के बीज में  फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जोकि दिल और थायराइड की बीमारी के लिए बेहद ही लाभदायक होते है। इनमें मैग्नीशियम और विटामिन बी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जोकि हाइपोथायरायडिज्म से लड़ते है। 


  • कसरत करना

  • कसरत भी थाइरोइड की समस्या को दूर करने के लिए एक बहुत बढ़िया उपचार है। क्योंकि नियमित कसरत करने से हमारा शरीर में हार्मोन की मात्रा संतुलित रहती है। इसी के साथ वजन भी नियत्रंण में रहता है। 


  • बीन्स

  • बीन्स भी फाइबर और पौषक तत्वों से भरपूर होती है। फाइबर होने से यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करते है इसी के साथ यह थाइरोइड जैसी समस्याओं को भी दूर करते है। 


  • एपल साइड विनेगर

  • यह हार्मोन के संतुलित उत्पादन में मदद करता है। जिससे कि थाइरोइड की लोगों की थाइरोइड सी समस्या दूर होती है। इसी के साथ यह विषाक्त पदार्थों को निकालने और पौषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है।   

    निष्कर्ष:

    थाइरोइड की समस्या जोकि महिला और पुरुष दोनों में ही पाई जाती है। हालांकि यह समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। थाइरोइड की समस्या थाइरोइड ग्रंथि द्वारा हार्मोन का अधिक या कम मात्रा में उत्पादन करने पर ही होती है, और यह हार्मोन असंतुलन का कारण हमारा खराब खान-पान और हमारी अस्वस्थ जीवनशैली है। लेकिन घबराइए मत इस समस्या का भी इलाज है। थाइरोइज के लक्षण पाए जाने पर बिना किसी देरी के तुरंत डॉक्टर से इसका इलाज करवाएं। वहीं हमने कुछ घरेलू उपचार दिए है जिनका प्रयोग करके भी आप थाइरोइड की समस्या से निपट सकते है। इन घरेलू उपचार को प्रयोग करने से पहले अपने किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। उसके बाद ही इन घरेलू उपचार का प्रयोग करें। 


    थायराइड की बीमारी को जड़ से खत्म कैसे करें?

    थाइरोइड की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। लेकिन उसके लिए आपको डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी दवाइयों का नियमित रूप से परहेज करना होगा। इसी के साथ पूरा-पूरा परहेज भी करना होगा। समय-समय इसकी जांच करवाते रहे। 

    थायराइड ठीक करने के लिए क्या खाएं?

    थाइरोइड की समस्या का मुख्य कारण हमारा खराब खान-पान और हमारी अस्वस्थ जीवनशैली है। इसलिए जितना हो सके पौषक तत्वों और फाइबर से भरपूर पदार्थों का सेवन करें। 

    थाइरोइज के लक्षण कौन-कौन से है?

    थाइरोइड के लक्षण निम्नलिखित अनुसार है।

    • कब्ज
    • वजन बढ़ना
    • तनाव में रहना
    • उच्च रक्तचाप
    • चेहरे पर सूजन आना

    क्या थाइरोइड की समस्या में अलसी के बीज फायदेमंद होते है?

    अलसी के बीज में  फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसी के साथ इनमें मैग्नीशियम और विटामिन बी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जोकि हाइपोथायरायडिज्म से लड़ते है।


    थाइरोइड की समस्या को दूर करने के घरेलू उपचार?


    थाइरोइड की समस्या को दूर करने के घरेलू उपचार निम्नलिखित है:


    • नारियल के तेल का प्रयोग करें
    • बीन्स का प्रयोग करें
    • एपल साइड विनेगर का प्रयोग करें। 
    • अदरक का प्रयोग
    • नियमित रुप से कसरत करें

    Source :-

    https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/8541-thyroid-disease


    https://www.livehindustan.com/health/story-know-10-home-remedies-that-will-help-overcome-thyroid-problems-2965720.html


    https://www.stylecraze.com/hindi/thyroid-ke-karan-lakshan-aur-gharelu-ilaj-in-hindi/


    https://pharmeasy.in/blog/11-home-remedies-for-thyroid/


    https://redcliffelabs.com/myhealth/hindi/thyroid-symptoms-and-causes/


    https://www.onlymyhealth.com/what-causes-thyroid-disease-explained-in-hindi-1670940936