कोलेस्ट्रॉल का क्या काम है,और ये कैसे बढ़ता है !


आज के समय में बच्चों से लेकर युवाओं तक, युवाओं से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक, सभी किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे है। पहले के समय में बीमारियां बुढ़ापे में होती थी । लेकिन आज के समय में पैदा हुए बच्चे को भी कोई न कोई बीमारी होती है, और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि हम खुद ही है। अस्वस्थ जीवनशैली, जंक फूड , वातावरण, पूरी नींद ना लेना । यह ऐसे कुछ कारण है जोकि आज के समय में बीमारियों का कारण बन रहे है। कोलेस्ट्रॉल भी इन्हीं बीमारियों में से एक है। जोकि आज के समय में कही न कहीं बेहद ही आम बन चुकी है। क्योंकि यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेत में ले रही है। यह बीमारी जितनी आम है उतनी ही खतरनाक भी। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना मतलब सीधा-सीधा दिल की बीमारी का खतरा बढ़ना।कोलेस्ट्रॉल घुलनशील नहीं होता इसलिए यह शरीर के अन्य भागों तक खुद से नहीं पहुंच पाता। इसके लिए लिपोप्रोटीन कण की जरूरत होती है। जोकि कोलेस्ट्रॉल को रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य भागों तक पहुंचाता है। लिपोप्रोटीन जोकि वसा और प्रोटीन का मिश्रण होता है। हांलाकि कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी भी होता है। लेकिन वहीं इसकी अधिक मात्रा हमारे लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। 


 

कोलेस्ट्रॉल का क्या काम है?

शरीर को कोलेस्ट्रॉल दो तरह से प्राप्त होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन एक तो लीवर द्वारा ही कर लिया जाता है। तो वहीं दूसरा तरीका है खाद्य पदार्थ। जी हां हमारे खाद्य पदार्थ जैसे कि मीट, डेयरी समेत कई अन्य पदार्थों में भी कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। हमारे शरीर को जितनी कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है उतना ही उत्पादन लीवर द्वारा कर लिया जाता है। लेकिन हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा तब अधिक होती है जब हम इन पदार्थों का सेवन हद से ज्यादा करने लगते है कोेलेस्ट्रॉल जितना शरीर के लिए खतरनाक है उतना जरूरी भी। क्योंकि यह शरीर में होने वाले कई आंतरिक क्रियाओं में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल के काम नीचे दिए अनुसार है।



  • कोशिका झिल्ली का निर्माण 


  • कोलेस्ट्रॉल का सबसे महत्वपूर्ण काम शरीर में कोशिका झिल्ली का निर्माण करना है। इसी के साथ यह शरीर में कोशिका की अखंडता को भी बनाए रखने में मदद करता है। 



  • पाचन पित्त एसिड के उत्पादन में मदद - 

  • कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में पाचन क्रिया में भी मदद करता है। जिसके लिए यह हमारे शरीर में पाचक पित्त एसिड के उत्पादन में मदद करता है। जोकि भोजन को पचाने में मदद करता है। तो कहीं न कहीं भोजन को पचाने में कोलेस्ट्रॉल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 



    • हार्मोन के उत्पादन में मदद 

    वहीं कोलेस्ट्रॉल का अगला काम हमारे में शरीर में हार्मोन का उत्पादन करना है। बता दें कि यह हमारे शरीर में तनाव हार्मोन, सेक्स हार्मोन सहित कई अन्य हार्मोनों का भी उत्पादन करता है। जोकि हमारे शरीर के लिए बेहद ही जरूरी होते है। 



  • विटामिन डी का उत्पादन

  • इसी के साथ कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में विटामिन डी का उत्पादन करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। विटामिन डी जोकि हमारे शरीर के लिए बेहद ही जरूरी होता है। क्योंकि विटामिन डी हमारे शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। 





    कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ता है?

    शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बढ़ने के पीछे कई कारण होते है। लेकिन जो कारक ज्यादा प्रभावी है वो है हमारा खान-पान और अस्वस्थ जीवनशैली। आज के समय में हमारा खान-पान इतना खराब हो चुका है जोकि अधिकतर बीमारियों का कारण है। इसी के साथ कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे का कारण वंशानुगत भी हो सकता है। अगर अपने खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान दिया जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। नीचे हमने ऐसे कुछ कारण बताएं है जिनके कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।



  • तेलीय पदार्थों का सेवन करना 

  • बाजार में आज कल ऐसी बहुत सी खाने सी चीजें मौजूद होती है जोकि खाने में स्वादिष्ट होती है लेकिन सेहत के लिए उतनी हानिकारक भी। उन्ही में से एक तली चीजें। जिनका सेवन हम बहुत स्वाद से करते है। लेकिन तलीय पदार्थ हमारे लिए बहुत ही हानिकारक होते है। जैसे कि समोसा, पकौड़ा इत्यादि। क्योंकि इनमें वसा की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे कि शरीर में चर्बी आने लगती है। जोकि बाद में कोलेस्ट्रॉल का कारण बनता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के पीछे तेलीय पदार्थों का सेवन एक मुख्य कारण है। इसलिए जितना हो सके इन चीजों से परहेज ही रखें। तभी हमारा इन बीमारियों से बचाव हो पाएगा। 



  • आहार में पौषक तत्वों की कमी होना 

  • कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के पीछे एक और मुख्य कारण हमारे आहार में पौषक तत्वों की कमी होना भी है। क्योंकि आज के समय में हम ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते है जिनमें पौषक तत्वों की मात्रा बिल्कुल न के बराबर होती है। इसी के साथ वो खाना हमारे लिए हानिकारक भी होता है। जैसे कि पिज्जा, मोमोस, बर्गर इत्यादि ऐसी बहुत सी चीजें है जिनका सेवन तो लोग खूब कर रहे है। लेकिन वहीं यह उनके लिए उतना ही नुकसानदायक भी है। इसलिए हमें प्रोटीन, विटामिन,और फाइबर से भरपूर चीजों का जितना हो सके उतना सेवन करना चाहिए। क्योंकि इनसे शरीर को ऊर्जा मिलती है। जिससे कि शरीर स्वस्थ रहता है। लेकिन जब शरीर में इन सब चीजों की कमी होने लगती है तो शरीर बीमारियों कि गिरफ्त में चला जाता है। 



  • कसरत की कमी

  • कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के पीछे का कारण कसरत ना करना भी हो सकता है। आज कल देर से सोना और सुबह देर से उठना आम बात हो चुकी है। जिसके कारण लेट उठने के चलते लोग सुबह की सैर या फिर कसरत करना तो छोड़ ही बैठे है। कसरत न करने से शरीर आलसी हो जाता है, और पूरे दिन आलस सा आता रहता है। लेकिन वहीं कसरत करने से शरीर में नई उर्जा का विकास होता है। हम पूरा दिन फुर्तीला महसूस करते है। सुबह-2 कसरत से केलोरी नष्ट हो जाती है। इसी के साथ कसरत चर्बी भी कम करने में मदद करती है। जिससे कि शरीर बीमारियों से बचा रहता है। लेकिन वहीं कसरत न करने से शरीर में चर्बी आने लगती है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बढ़ने के पीछे का एक मुख्य कसरत ना करना भी हो सकता है। 



  • शराब का अत्यधिक सेवन करना 

  • यदि कोई व्यक्ति शराब का अत्धिक सेवन करता है तो उससे भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है। क्योंकि शराब में कुछ ऐसे नुकसानदायक तत्व शामिल होते है जोकि सीधा हमारे शरीर में कोलेस्टॉल के स्तर को बढ़ाने का काम करते है। 




  • वंशानुगत कारण

  • कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के पीछे का कारण वंशानुगत भी हो सकता है। अगर आपके परिवार में  पापा,मां, दादा, दादी या फिर किसी को भी पहले से ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या रही हो तो आपको भी यह समस्या होने की संभावना हो सकती है। इसको एकदम से तो ठीक नहीं किया जा सकता है। लेकिन अगर आप इसका परहेज रखेंगे तो इस समस्या पर काफी हद तक नियत्रंण पाया जा सकता है।





    निष्कर्ष:



    कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है। जोकि हमारे शरीर के लिए बेहद ही जरूरी होता है। क्योंकि यह हमारे शरीर में कोशिकाओं का निर्माण करने, विटामिन डी का उत्पादन करने और भोजन को पचाने समेत कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। लेकिन कहते है ना कि जरूरत से ज्यादा हर चीज सेहत के लिए हानिकारक होती है, ऐसा ही कोलेस्ट्रॉल के साथ भी है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर एक लिमिट से ज्यादा हो जाए तो इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे का कारण मुख्य रूप से हमारा खान-पान, हमारी जीवनशैली और कसरत ना करना समेत कई चीजें शामिल है। लेकिन घबराइए मत। इसका इलाज भी संभव है बस शर्त यह है कि आपको अपने खान-पान और जीवनशैली में सुधार करना पड़ेगा। साथ ही साथ नियमित रूप से परेहज भी रखना होगा। तभी आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते है। 





    कोलेस्ट्रॉल का क्या कार्य है ?


    कोलेस्ट्रॉल के कार्य निम्नलिखित है।


    1. कोशिकाओं का निर्माण करना।
    2. विटामिन डी का उत्पादन करना।
    3. भोजन को पचान में मदद करना।
    4. हार्मोन्स का उत्पादन करना।



    कोलेस्ट्रॉल कितने प्रकार के होते है?


    कोलेस्ट्रॉल मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है। पहला लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) और दूसरा हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन(HDL)। इनमें से एलडीएल को गंदे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। तो वहीं एचडीएल को अच्छे कोलेस्ट्रॉल के नाम से। 




    कोलेस्ट्रॉल कहां-2 से प्राप्त किया जा सकता है?


    कोलेस्ट्रॉल को दो तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है। जोकि निम्नलिखित अनुसार है।


    1.  हमारा लीवर खुद ही शरीर की जरूरत के अनुसार कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन करता है। 
    2. कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते है जिनमें कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। जिनमें मीट और डेयकी से बनी चीजें शामिल है। 


    कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ता है?


    कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का मुख्य कारण हमारा खान-पान और अस्वस्थ जीवनशैली हो सकती है। 




    मीठा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है क्या?



    जी हां मीठा खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। क्योंकि मीठा आधी से ज्यादा बीमारियों का कारण होता है। इसलिए मीठे से जितना हो सके उतना परहेज करों। 





    Source -:

    https://www.independentnurse.co.uk/content/clinical/the-role-of-cholesterol/


    https://www.narayanahealth.org/blog/cholesterol-its-role-in-our-body-cause-of-heart-attack-diagnosis/


    https://www.medicalnewstoday.com/articles/non-hdl-cholesterol-normal-range


    https://www.indushealthplus.com/cholesterol-functions-factors.html


    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6682969/#:~:text=Its%20main%20function%20is%20to,bile%20acids%2C%20and%20vitamin%20D.


    https://www.zeebiz.com/hindi/trending/how-much-cholesterol-should-be-in-body-when-it-becomes-dangerous-what-is-ldl-and-hdl-why-is-it-increase-in-body-know-everything-133265