डॉक्टर के अनुसार उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए

हर चीज की एक लिमिट होती है। वैसे ही कोलेस्ट्रॉल की भी है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा(Level) जब जरूरत से ज्यादा हो जाती है तो यह हमारे लिए खतरनाक बन जाती  है। क्योंकि इससे दिल की बीमारी का खतरा होता है, और यह बीमारी हर उम्र के शख्स को अपनी चपेत में ले रही है। आज के समय में यह बीमारी बच्चों से लेकर युवाओं तक, युवाओं से लेकर बड़े-बुजुर्गों सभी को अपनी गिरफ्त में ले रही है। कोलेस्ट्रॉल अघुलनशील है। जिससे कि इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा होने पर यह नसों को ब्लॉक कर देती है। जिससे कि पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छे से नहीं हो पाता, और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इसी के साथ कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी भी है। क्योंकि यह शरीर में कई महत्वपूर्ण क्रियाएं करता है। जैसे कि कोशिका का निर्माण करने में कोलेस्ट्रॉल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तो वहीं इसी के साथ विटामिन डी के निर्माण और भोजन को पचाने में भी मदद करता है। हमारे शरीर को जितनी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा की जरूरत होती है उतनी ही मात्रा में कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन लीवर द्वारा कर लिया जाता है। लेकिन इसी के साथ कोलेस्ट्रॉल कई खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है। जिनका ज्यादा सेवन करने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है। आपने यह तो सुना ही जरूरत से ज्यादा हर चीज सेहत के लिए खराब ही होती है। ऐसा ही कोलेस्ट्रॉल के साथ है। जब शरीर में इसका स्तर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है तो .यह हमारे लिए हानिकारक बन जाता है। इन बीमारियों की वजह कहीं न कहीं हम ही है। हमारा खान-पान, अस्वस्थ जीवनशैली, कसरत ना करनी समेत कई अन्य चीजें शामिल है जिनके चलते हम खुद इन बीमारियों की वजह बन गए है। 


एक इंसान में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कितनी होनी चाहिए?

पुरानी कहावत है कि “अति हर चीज की बुरी होती है” ऐसा ही कुछ हाल कोलेस्ट्रॉल के साथ भी है। जब तक इसकी मात्रा नियत्रिंत रहती है तब तक सब ठीक है। लेकिन जैसे ही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ी तो यह शरीर के लिए हानिकारक बन जाती है। कोलेस्ट्रॉल मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है। लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) । एलडीएल जिसे बुरे कोलेस्ट्रॉल के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि अगर शरीर में अगर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है तो इससे सीधा-सीधा दिल की बीमारी का खतरा भी हो जाता है। वहीं दूसरी और एचडीएल को अच्छे कोलेस्ट्रॉल के नाम से भी जाना जाता है। अगर शरीर में एचडीएल की मात्रा बढ़ती है तो यह शरीर के लिए अच्छा है। वहीं अगर कोलेसट्रॉल की मात्रा कम होती है तो यह भी हानिकारक हो सकती है। डॉक्टरों की ओर से लोगों को अच्छा खान-पान और अच्छी जीवनशैली अपनाने के लिए कहा जाता है। इसी के साथ कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कि एक लिमिट रखी गई है। अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर उस लिमिट से ज्यादा होता है तो भी हमारे लिए खतरे की घंटी हो सकता है तो वहीं दूसरी और अगर कम हुआ तो भी हमारे लिए खतरे कि घंटी बन सकता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मिलीग्राम प्रति डेसिलीटर में मापा जाता है।  दोनों कोलेस्ट्रॉल यानि कि एलडीएल और एचडीएल को मिलाकर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200 mg/dl या इससे कम होना चाहिए। 




किस उम्र में कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल - Normal Cholesterol Kitna Hona Chahie    

 

कोलेस्ट्रॉल का स्तर आयु और लिंग के आधार पर अलग-2 हो सकता है। एक व्यक्ति जिसकी उम्र 19 साल है उसके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 170 mg/dl से कम ही होना चाहिए। इस उम्र के व्यक्ति में एलडीएल 110 mg/dl से नीचे तो वहीं एचडीएल 45 mg/dl से ऊपर होना चाहिए। लेकिन वहीं अगर व्यक्ति कि उम्र 20 साल से ज्यादा है तो उसके शरीर में कुल कोलेस्ट्रॉल 125 से 200 के बीच होना चाहिए। जिसमें एलडीएल 100 से नीचे और एचडीएल 60 से ज्यादा होना चाहिए। 40 की उम्र में कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए



कितना होना चाहिए एलडीएल का स्तर |  ldl cholesterol कितना होना चाहिए

 

 

एलडीएल(ldl) यानि कि लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल जिसे गंदे कोलेस्ट्रॉल के नाम से भी जाना जाता है। अगर शरीर में इस कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है तो यह काफी हानिकारक हो सकता है। एक सामान्य व्यक्ति में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 100 mg/dl या इससे कम होना चाहिए। अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर इससे बढ़ता है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकता है। इसलिए समय-समय पर अपना कोलेस्ट्रॉल का स्तर जांचते रहें। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल 100 से ज्यादा है तो आपको अपने किसी चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए और नियमित रूप से परहेज करना चाहिए। 



कितना होना चाहिए  एच डी एल कोलेस्ट्रॉल का स्तर

 

एचडीएल (hdl)  यानि कि हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन। जिसे अच्छे कोलेस्ट्रॉल के नाम से भी जाना जाता है। अगर शरीर में इसका स्तर बढ़ता है तो यह आपके लिए फायदेमंद है । लेकिन वहीं अगर इसका स्तर कम होता है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी बन सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति में एचडीएल का स्तर 60 mg/dl या इससे ज्यादा होना चाहिए। लेकिन वहीं अगर इसका स्तर अगर 40 mg/dl से कम होता है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी बन सकता है। 


निष्कर्ष:


कोलेस्ट्रॉल को जितना हो सके उतना कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। इसका स्तर ना तो जरूरत से ज्यादा बढ़ना चाहिए और न ही घटना। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि एक स्वस्थ व्यक्ति में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम से कम और ज्यादा से ज्यादा कितना होना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति में एलडीएल और एचडीएल दोनों को मिलाकर कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200 mg/dl से ज्यादा नहीं होना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 100 mg/dl से ज्यादा नहीं होना चाहिए। तो वहीं एचडीएल का स्तर 60 mg/d या इससे ज्यादा होना चाहिए, और वहीं इसका स्तर 40 mg/dl से कम नहीं होना चाहिए। तो समय-2 पर अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाते रहे । ताकि आपको अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बारे में पता लग सके। अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर डॉक्टर के बताए गए स्तर से ऊपर या नीचे मिलता है तो इसका अच्छे से इलाज करवाएं।





एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल स्तर क्या है?

विशेषज्ञों के अनुसार एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200 mg/dl या फिर इससे कम है। अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर इससे थोड़ा भी अधिक होता है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी बन सकता है। 



एक स्वस्थ व्यक्ति में एलडीएल का कितना स्तर होना चाहिए?


एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में एलडीएल का स्तर 100 mg/dl या इससे कम ही होना चाहिए। अगर इसका स्तर 100 से अधिक होता है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकता है। 



एक स्वस्थ व्यक्ति में एचडीएल का कितना स्तर होना चाहिए?


एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में एचडीएल का स्तर 60 mg/dl या फिर इससे अधिक होना चाहिए। लेकिन वहीं अगर इसका स्तर 40 से कम हुआ तो यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। 




40 साल के आदमी का कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?

एक 40 साल के स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200 mg/dl या इससे कम होना चाहिए। वहीं एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 100 mg/dl या इससे कम ही होना चाहिएय़ इसी के साथ एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 60 या फिर इससे अधिक होना चाहिए। 

 

 

कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कैसे नियत्रिंत करें?

अपने खान-पान और जीवनशैली में सुधार करके आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को जल्द से जल्द नियत्रिंत कर सकते है। 

 

 Sources -

https://www.abplive.com/lifestyle/health/health-normal-cholesterol-level-in-body-how-it-danger-for-heart-2447941#:~:text=%E0%A4%8F%E0%A4%95%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%20%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20HDL,%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%A4%E0%A4%B0%20%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88.

 

 

Source :-  https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/cholesterol-kitna-hona-chahiye-sharir-mein-990214/


https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-what-is-the-normal-range-of-cholesterol-level-and-how-it-is-danger-for-heart-disease-lkm-4696991.html


https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK279318/#:~:text=The%20following%20levels%20are%20considered,1.3%20mmol%2FL)%20in%20women


https://my.clevelandclinic.org/health/articles/11920-cholesterol-numbers-what-do-they-mean