मल्टीविटामिन क्या है, कैसे काम करता है, नुकसान और फायदे बताये?

 


हमारे शरीर में कई तरह के विटामिन मौजूद होते है, जैसे कि विटामिन ए, बी, सी, डी, ई और के। यह हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते है। क्योंकि यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है; शरीर में नई ऊर्जा का निर्माण करते है। विटामिन, हमारे शरीर में इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करते है। जोकि शरीर को रोगों के खिलाफ लड़ने की ताकत देते है। लेकिन जब हमारे शरीर को इनकी पर्याप्त मात्रा नहीं मिलती, तो इनकी शरीर में कमी हो जाती है। जिससे कि हमारे शरीर को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विटामिनों की पूर्ति के लिए या तो हम अपना खान-पान बेहतर करते है, या फिर मल्टीविटामिन का सेवन करना शुरू करते है। हमारे शरीर में मल्टीविटामिन के फायदे बहुत है। सबसे पहला मल्टीविटामिन का फायदा यह है कि यह शरीर में कम हुई विटामिनों की कमी को पूरा करता है। इसी के साथ यह शरीर में एक नई ऊर्जा का भी विकास करता है। 

मल्टीविटामिन क्या है, कैसे काम करता है, नुकसान और फायदे बताये?


मल्टीविटामिन क्या है और कैसे काम करता है?

मल्टीविटामिन में विटामिन,आयरन और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए है। इसलिए हमारे शरीर में मल्टीविटामिन के फायदे अनेकों है। शरीर को विटामिन और पोषक तत्वों की जितनी मात्रा चाहिए होती है, उतनी मात्रा भोजन से नहीं मिल पाती। क्योंकि आज के समय में हमारा खान-पान और हमारी जीवनशैली बेहद ही खराब हो चुकी है। जिसके चलते हमें विटामिनों और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा नहीं मिल पाती। इनकी कमी की वजह से ही हमारा शरीर कई बीमारियों से घिर जाता है। ऐसे में हमारे शरीर के लिए मल्टीविटामिन के फायदे कई है, और डॉक्टर्स भी हमें इन कैप्सूल के सेवन की सलाह देते है। इसलिए अगर आप भी मल्टीविटामिन कैप्सूल का सेवन करना शुरू करना चाहते है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें, और उनके द्वारा बताए गए निर्देशों और नियमानुसार ही लें। क्योंकि जहां मल्टीविटामिन के फायदे है, तो वहीं दूसरी तरफ मल्टीविटामिन के नुकसान भी मौजूद है। इनका सेवन प्रतिदिन करें और इनकी ओवरडोज ना लें। इसी के साथ आप मल्टीविटामिन कैप्सूल का सेवन दिन में कभी भी कर सकते है। लेकिन अगर आपको इसके सेवन के बाद पेट दर्द जैसी समस्या होती है, तो आप इसका सेवन दोपहर के खाना खाने के बाद ही करें। वैसे तो ज्यादातर डॉक्टर्स मल्टीविटामिन कैप्सूल का सेवन, सुबह के समय करने की सलाह देते है। क्योंकि इसके सेवन से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है, और यह ऊर्जा पूरे दिन बनी रहती है। मल्टीविटामिन का फायदा एक यह भी है कि यह हमारे मानसिक तनाव को भी दूर करने में मदद करते है। इसी के साथ यह शरीर से थकावट और कमजोरी दूर कर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। साथ ही साथ मल्टीविटामिन हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। 


मल्टीविटामिन के नुकसान और फायदे?

कहते है ना कि अगर किसी चीज के फायदे है, तो उसके नुकसान भी है। ठीक इसी तरह अगर मल्टीविटामिन के फायदे है, तो वहीं मल्टीविटामिन के नुकसान भी है। क्योंकि जरुरत से ज्यादा मात्रा में इनका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत बार ऐसा होता है, कि हमारे शरीर में कई विटामिन पर्याप्त मात्रा में होते है, लेकिन मल्टीविटामिन के सेवन से इनकी मात्रा और ज्यादा बढ़ जाती है। जोकि शरीर के लिए हानिकारक साबित होती है। मल्टीविटामिन के ओवरडोज हो जाने से हमारे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिनमें सिर दर्द, लीवर की समस्या समेत कई बीमारियां शामिल है। कुछ विटामिन पानी में घुलनशील होते है, तो वहीं कुछ वसा में घुलनशील होते है। इसलिए अघुलनशील विटामिनों की शरीर में ज्यादा मात्रा होने पर शरीर को कई सारी परेशानियों का सामना करता है। जिनसें कि पेट दर्द,त्वचा संबंधी समस्याएं और लीवर संबंधी समस्याएं शामिल है। इसलिए हम कह सकते है, कि मल्टीविटामिन के नुकसान भी है। जिनको अगर हमने नजरअंदाज किया तो यह हमारे लिए घातक साबित हो सकते है। यह तो मल्टीविटामिन से होने वाले नुकसान थे। लेकिन मल्टीविटामिन के फायदे भी अनेकों है, अगर इनका सेवन सही तरीके से किया जाए। क्योंकि यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर नई ऊर्ज का निर्माण करते है। इसी के साथ यह शरीर में हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करते है। जिससे की हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। मल्टीविटामिन के फायदे निम्नलिखित अनुसार है:


  • पोषक तत्व प्रदान करते है
  • मल्टीविटामिन का सबसे पहला फायदा है, कि यह हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करते है। क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते। जिसके चलते हमारे शरीर में खाद्य पदार्थों की कमी हो जाती है। लेकिन मल्टीविटामिन कैप्सूल इस कमी को दूर कर हमारे शरीर में एक नई ऊर्जा का विकास करते है। जैसा कि आप जानते ही है, कि पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए कितने महत्वपूर्ण होते है, क्योंकि यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। मल्टीविटामिन कैप्सूल में विटामिन, आहार और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसलिए आप नियमित रूप से अपने दैनिक आहार के साथ इन का सेवन कर सकते है, और पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते है। 



  • हड्डियों को मजबूत करते है
  • मल्टीविटामिन कैप्सूल हमारी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ने लगती है वैसे-वैसे हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसके पीछे का एक कारण यह भी है, कि हमारे शरीर में खनिज तत्व व विटामिनों की कमी हो जाती है। जिससे कि हड्डियां कमजोर होने लगती है। लेकिन मल्टीविटामिन कैप्सूल खनिज और विटामिनों से भरपूर होते है, जिसके सेवन से शरीर में इनकी कमी पूरी हो जाती है, जिससे हमारी हड्डियां भी मजबूत होती है। 

     

  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते है
  • आंखों की रोशनी का कम होना, आज के समय में एक बेहद ही आम समस्या बन चुकी है। इसके पीछे का कारण हमारा खराब खान-पान और हमारी खराब जीवनशैली ही है। क्योंकि इसके चलते हमारे शरीर को विटामिन व अन्य पोषक तत्व नहीं मिल पाते। जिससे की इनकी शरीर में कमी हो जाती है, और आंखों की रोशनी भी इनकी कमी की वजह से ही कम हो जाती है। लेकिन मल्टीविटामिन कैप्सूल हमारे शरीर में विटामिन की कमी को दूर कर आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते है। 

     

  • बालों का विकास करने में मदद करते है
  • मल्टीविटामिन के फायदों में से एक फायदा यह भी है, कि यह हमारे बालों के विकास में मदद करते है। अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे है, तो डॉक्टर आपको मल्टीविटामिन कैप्सूल के सेवन करने की सलाह दे सकते है। क्योंकि मल्टीविटामिन कैप्सूल हमारे बालों को टूटने से रोकने में मदद करते है, इसी के साथ यह नए बाल उगाने में भी मदद करते है। 

     

  • हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते है
  • मल्टीविटामिन कैप्सूल हमारे हृदय के लिए भी फायदेमंद होते है। क्योंकि मल्टीविटामिन में पाए जाने वाले कुछ पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते है। इसी के साथ यह हमारे रक्तचाप के स्तर को भी नियत्रिंत रखने में मदद करते है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर आपको मल्टीविटामिन के सेवन की सलाह दे सकते है। 

     

    निष्कर्ष

    मल्टीविटामिन कैप्सूल में विटामिन, आयरन समेत पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। जोकि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। लेकिन कहते है ना कि जिस चीज के फायदे होते है, उसके नुकसान भी होते है। इसी प्रकार मल्टीविटामिन के फायदे है, तो मल्टीविटामिन के नुकसान भी है। फायदों की बात करें तो यह हमारे शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में, पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। वहीं मल्टीविटामिन कैप्सूल के ओवरडोज से हमे कई नुकसान भी हो सकते है, जैसे कि पेट दर्द, लीवर की समस्या, सिर दर्द, त्वता संबंधी समस्याएं शामिल है। इसलिए इनका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। 

     Frequently Asked Questions

    मल्टीविटामिन के कोई दो फायदे?
    मल्टीविटामिन खाने से हमारे शरीर में कई फायदे होते है। लेकिन मुख्य रूप से यह हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते है। इसकी के साथ यह हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते है, जोकि हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है।

     

    क्या मल्टीविटामिन के नुकसान भी है?
    अगर आप मल्टीविटामिन की ओवरडोज लेते है, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकते है।इससे होने वाले नुकसान निम्नलिखित है:
    पेट दर्द की समस्या
    सिर दर्द की समस्या
    त्वचा संबंधी समस्या
    लीवर संबंधी समस्या

       मल्टीविटामिन किसे नहीं लेना चाहिए?
      जो व्यक्ति धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन करता है, उसे मल्टीविटामिन के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। 

       

      क्या रोजाना मल्टीविटामिन लेना सुरक्षित है?
      मल्टीविटामिन का सेवन करते समय आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आप इनका सेवन नियमित रूप से करें। क्योंकि अगर बीच में छोड़-2 कर इनका सेवन करेंगे, तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। 

       

      क्या मल्टीविटामिन से वजन बढ़ता है?
      नहीं, मल्टीविटामिन आपका सीधे तौर पर आपका वजन नहीं बढ़ाते। क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा ना के बराबर होती है।